logo
add image
TRENDING NOW
Blog single photo

 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार भेंट कर लोहड़ी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  

admin 13 Jan 2025 2181






भाजपा सांसदों के गोद लिए गांवों का ब्योरा दे सरकार: कांग्रेस
देहरादून  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार ने प्रवासी सम्मेलन बुलाकर प्रवासी उत्तराखंडीयों का सम्मान किया, जो सराहनीय और स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि प्रवासी तो गांव गोद लेंगे और विकास भी करेंगे, इस पर कांग्रेस पार्टी को पूरा भरोसा है। मगर भाजपा के सांसदों ने जो गांव गोद लिए थे, उन गांवों में कितना विकास हुआ, यह भी सरकार को बताना चाहिए। प्रचंड बहुमत की सरकार सरकारी खजाने से भी अगर गांव का विकास नहीं कर पाई है तो इससे ज्यादा निराशाजनक बात और क्या हो सकती है। जबकि लोकसभा और राज्यसभा की सभी सीटों पर भाजपा का लगातार कब्जा है। विधानसभा में भी दूसरी बार भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधि अगर अपनी सरकार होते हुए भी भारी भरकम सरकारी धन खर्चने के बाद भी गांवों का विकास करने में विफल रहे हैं, तो इसका मतलब साफ है, भाजपा राज में कोई काम नहीं हो रहा है। भाजपा की गाड़ी झूठे वादों के साथ आगे बढ़ रही है।

Top