व्हाइट हाउस के बाहर 30 राउंड फायरिंग, राष्ट्रपति ट्रंप अंदर थे मौजूद

Published: 24 May 2026, 05:38 AM
Category: अंतरराष्ट्रीय   |   By: Admin

वॉशिंगटन। भारतीय समयानुसार रविवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति कॉम्पलेक्स व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घटना के समय व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार कि करीब 30 राउंड फायरिंग की आवाज आवाज सुनी गई, जिसमें एक संदिग्ध बंदूकधारी समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार व्हाइट हाउस के पास फायरिंग करने वाले संदिग्ध हमलावर मारा गया है। यूनाइटेड सीक्रेट सर्विस के जवानों ने जवाबी फायरिंग में उसे गोली मारी. अस्पताल ले जाते समय हमलावर की मौत की खबर है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि संदिग्ध ने कथित तौर पर व्हाइट हाउस के बाहर एक सिक्योरिटी बूथ पर गोलीबारी की, जहां अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे।

वीडियो और देखें
×