नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख उपकार बल समेत 40 बीडीसी सदस्य ने ली शपथ

Published: 29 Aug 2025, 02:38 PM   |   Updated: 29 Aug 2025, 02:39 PM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

सितारगंज। सितारगंज में निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, ज्येष्ठ्य उप ब्लॉक प्रमुख मीना रानी सरकार समेत 40 बीडीसी सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल व ज्येष्ठ्य उप ब्लॉक प्रमुख मीना रानी सरकार को शपथ दिलाई। 38 बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने शपथ दिलायी।
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने दूरस्थ अंचल तक विकास कार्यों को पहुंचाने व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के सितारगंज ब्लॉक क्षेत्र को आदर्श विकसित क्षेत्र बनाने के लिए सपने को साकार के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, मुकेश सनवाल, पलविंदर सिंह औलख, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, सिडकुल इण्डस्ट्रीज वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, मृदुल त्रिपाठी, अमित रस्तोगी, दीपक गुप्ता, लक्खा सिंह, पवन बड़सीवाल, गुरविंदर सिंह, सतीश उपाध्याय, मुकेश गर्ग, लखवीर सिंह बल, हरेंद्र सिंह, जोगा सिंह, शमशेर सिंह, गुरविंदर पाल बेंस, डॉ जोगेंद्र पाल, सुरेश सिंघल, सोनू गर्ग, सुरेश जैन, दया तिवारी, बीडीओ सीआर आर्या मौजूद रहे।

वीडियो और देखें
×