Published:
13 Dec 2025, 08:28 AM
|
Updated:
13 Dec 2025, 08:30 AM
Category:
खेल
|
By: Admin
उत्तराखंड सरकार ने खेल महाकुंभ के आयोजन में बड़ा बदलाव किया है। अब इसे मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से आयोजित किया जाएगा। इसके विभिन्न स्तरों के नाम भी बदले गए हैं:
पंचायत स्तर: स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता
विधानसभा क्षेत्र: विधायक चैंपियन ट्रॉफी
संसदीय क्षेत्र: सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी
राज्य स्तर: मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी
विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा के अनुसार, यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और एक महीने के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। इस बार प्रतियोगिताओं में 25 खेल विधाएं शामिल हैं, जिनमें अधिकांश उत्तराखंड के पारंपरिक खेल हैं।
इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार कंचा (गोली/अंटी), रस्साकशी और पिट्ठू को शामिल किया गया है। देहरादून जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे के अनुसार, पारंपरिक खेल संघ के सहयोग से ये खेल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
इन प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकते हैं:
सरकारी और प्राइवेट स्कूल के छात्र
पॉलिटेक्निक, आईटीआई, डिग्री कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र
नवोदय विद्यालय, केवी, सरस्वती विद्या मंदिर जैसे केंद्रीय शिक्षण संस्थान
खेल अकादमी और खेल संघों से जुड़े खिलाड़ी
"प्रतिभागी (https://khelmahakumbh2025.zhlouke.in/registration) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय अपनी फोटो पहचान पत्र और आयु प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।"
न्याय पंचायत स्तर (स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रतियोगिता)
कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट
विधानसभा क्षेत्र (विधायक चैंपियन ट्रॉफी)
पंचायत स्तर के खेलों के साथ वॉलीबॉल और पिट्ठू
संसदीय क्षेत्र (सांसद चैंपियन ट्रॉफी)
पंचायत और विधानसभा स्तर के खेलों के अलावा मल्लखंब, रस्साकशी, कंचा, फुटबॉल, बैडमिंटन
राज्य स्तर (मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी)
निचले स्तरों के सभी खेलों के साथ जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, योगासन, तैराकी, तीरंदाजी, फेंसिंग, कुश्ती पंचक सिलाट, पावरलिफ्टिंग
श्रेणियां: अंडर-14, अंडर-19 और दिव्यांगजन ओपन
