सितारगंज। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस मंगलवार की सायं नगर में शोभा यात्रा निकाली गयी। रामलीला मैदान सितारगंज में आयोजित सभा में साध्वी प्राची ने कहा कि पूरे विश्व के हिंदुओं को जागृत करने का कार्य विश्व हिंदू परिषद् करेगा। कथावाचक रामचंद्र राय ने कहा कि असुरों के वंशजों को इस देश से खदेड़ना है। लव जिहाद का खात्मा करने के लिए कार्य करना होगा। प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि लव जिहाद को रोकने के लिए आगे आना होगा। कहा कि हम मानवता की बात करते हैं। उन्होंने गौहत्या रोकने लव जिहाद, धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। रामलीला मैदान से शोभायात्रा के रूप में पीपल चौक सितारगंज में आगमन कर हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। यहां पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, नगर पंचायत शक्तिगढ़ अध्यक्ष सुमित मण्डल, मुकेश श्रीवास्तव, अजय भगत, राकेश त्यागी, पूरन चंद्र जोशी, हिमांशु कन्याल मौजूद रहे।