आँचल दुग्ध संघ का सराहनीय कदम: जरूरतमंद पशुपालकों और उत्पादकों को मिली आर्थिक मदद

Published: 01 Apr 2026, 10:25 AM   |   Updated: 01 Apr 2026, 10:32 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने सामाजिक सरोकारों के तहत 20 लाभार्थियों को कुल 2.98 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारी और पशुधन हानि से जूझ रहे दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और कर्मचारियों को सहायता चेक वितरित किए गए। गौशाला में आग लगने, गुलदार के हमलों और अन्य कारणों से पशु हानि झेलने वाले लोगों के साथ-साथ गंभीर रूप से बीमार सात उत्पादकों को भी राहत दी गई। 10 हजार से 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि पाकर लाभार्थियों ने राहत महसूस की। इस मौके पर संघ ने भविष्य में भी जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

वीडियो और देखें
×