22 साल की सेवा के बाद नंदन गिरी गोस्वामी को भावभीनी विदाई, आँचल दुग्ध संघ ने किया सम्मान

Published: 01 Apr 2026, 12:02 PM   |   Updated: 01 Apr 2026, 12:06 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के उपार्जन अनुभाग में कार्यरत नंदन गिरी गोस्वामी के 22 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शॉल, पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने गोस्वामी की ईमानदारी, निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दुग्ध समितियों और उत्पादकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। अपने संबोधन में गोस्वामी ने आँचल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग और अपनत्व को जीवनभर याद रखने की बात कही।

वीडियो और देखें
×