Published:
15 Nov 2025, 11:07 AM
|
Updated:
15 Nov 2025, 11:06 AM
Category:
खेल
|
By: Admin
देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों द्वारा मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत मार्च पास्ट निकाला गया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में जूनियर पुरुष वर्ग में आदित्य बहुगुणा, महिला वर्ग में आराध्य नेगी, सीनियर पुरुष वर्ग में कक्षा 11 के अंश नेगी और सीनियर महिला वर्ग में कक्षा 11 की नवोदिता यादव विजयी रहीं।
टेबल टेनिस में जूनियर पुरुष वर्ग में कक्षा 8 के शिरीष कुंद्रा तथा सीनियर पुरुष वर्ग में कक्षा 11 के अंशुल रावत विजेता रहे। सीनियर महिला वर्ग में अंजलि रावत ने जीत दर्ज की।
डिस्कस थ्रो में पुरुष वर्ग में कक्षा 11 के अंशुल रावत और महिला वर्ग में कक्षा 11 की इशिता कश्यप विजयी रहीं। जेवलिन थ्रो में पुरुष वर्ग में कक्षा 9 के अंकुश भंडारी तथा महिला वर्ग में कक्षा 11 की इशिता कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टीम इवेंट्स में बास्केटबॉल और टग ऑफ़ वार में रमन हाउस, जबकि वॉलीबॉल में टैगोर हाउस विजेता रहा।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ख़िताब कक्षा 11 के अंशुल रावत के नाम रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर रुपिंदर कौर, रमनदीप कौर, जशनदीप सिंह ढिल्लों, प्रिंसिपल पूजा मारिया, वाइस प्रिंसिपल ममता रावत, पीटीआई देवराज थापा, हिमांशु रावत सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
