Published:
03 Apr 2026, 06:32 AM
|
Updated:
03 Apr 2026, 06:33 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। अब 17.5 से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि नर्सिंग सहायक के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तय की गई है। भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमन मिलिट्री पुलिस के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस बार अभ्यर्थियों को एक ही फॉर्म के जरिए दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
