विधानसभा चुनाव परिणामः बंगाल और असम में भाजपा ने रूझानों में जीत का आंकड़ा पार किया

Published: 04 May 2026, 05:48 AM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

नई दिल्ली।देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन टीएमसी भी बहुत पीछे नहीं है। वहीं केरल में यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। असम में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है।कोलकाता में भाजपा मुख्यालय पर मिठाई बंटनी शुरू हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। रुझानों में भाजपा लगातार बढ़त बनाई हुई है। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू। बैंड बाजे के साथ मिठाईयां बांटी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। अभी के रुझानों में बंगाल में भाजपा आगे चल रही है। वहीं असम में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है। पुदुचेरी में भी एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है। असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि यह जनता का आशीर्वाद है। हम निश्चित रूप से असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। आज असम की जनता ने एक ऐतिहासिक जनादेश हमें दिया है...हम अभी इंतजार करेंगे...ष् उन्होंने आगे कहा, ष्पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। शुरुआती रूझानों में भाजपा आगे चल रही है।श् उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम में भाजपा सरकार चली और अब नतीजों में जो नतीजे आए हैं, उससे साफ है कि हिमंता बिस्व सरमा पास हुए हैं और न सिर्फ पास हुए हैं, बल्कि डिस्टिंक्शन से पास हुए हैं। 

वीडियो और देखें
×