बैरागीवाला हत्याकांडः 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज

Published: 16 Jun 2026, 07:59 AM   |   Updated: 16 Jun 2026, 11:36 AM
Category: अपराध   |   By: Admin

देहरादून। थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत बैरागीवाला में युवक विनोद कश्यप की हत्या के बाद रविवार को गांव में हिंसा, आगजनी और पुलिस पर पथराव करने वाली भीड़ पर एक्शन तेज हो गया है। पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैरागी वाला गांव में रविवार को हुए बावल में शामिल लोगों को मौके पर की गई वीडियोग्राफी से करीब 150 उपद्रवियों को चिन्हित किया है। जिन्होंने हत्या के मामले में आरोपी के घरों में आगजनी तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव करने के साथ-साथ रास्ते को भी जाम कर दिया था। जिन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार में बताया कि सहसपुर में पुलिस ने बैरागीवाला गांव में कई घंटो तक आगजनी और तोड़फोड़ के साथ-साथ देहरादून यमुनोत्री मार्ग को बाधित करने वालों पर कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवकों पर हमला, आगजनी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही वीडियो को खंगालने के बाद मामले में उपद्रव करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
 वहीं इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन की टीम ने जो वीडियो रिकॉर्डिंग की है। उसमें कई लोगों को चिन्हित कर लिया गया है, जबकि कोई और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

वीडियो और देखें
×