28 मई को रहेगीं बकरीद की छुटृी

Published: 26 May 2026, 11:03 AM
Category: राज्य   |   By: Admin

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद—उल—जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब राज्य में 27 मई 2026 की जगह 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
उत्तराखंड शासन के प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले जारी अधिसूचना के अनुसार बकरीद के लिए 27 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन सम्यक विचार के बाद अब अवकाश की तारीख बदलकर 28 मई 2026 कर दी गई है। शासन ने निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत राज्य के सभी बैंक, कोषागार और उप—कोषागारों में भी 28 मई को अवकाश घोषित किया है। यानी इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ—साथ बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। इस संबंध में शासन ने उत्तराखंड शासन के सभी प्रमुख सचिवों, जिलाध्रिकारियों, विभागाध्यक्षों, पुलिस महानिदेशक और रिजर्व बैंक समेत विभिन्न विभागों को आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गयी है।

वीडियो और देखें
×