Published:
07 Apr 2026, 06:57 AM
|
Updated:
07 Apr 2026, 06:59 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
बरेली के सुभाषनगर पुलिस ने शहर में लूट और छिनैती जैसी घटनाओं में शामिल मुख्य बदमाश संजू उर्फ रघु को गिरफ्तार किया। मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि करगैना चौकी इलाके में यह आरोपी अपने साथी के साथ स्कूटी सवार महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीनने की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस ने फतेहपुर रोड, इटौआ मोड़ पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने लगा। जवाबी फायरिंग में संजू उर्फ रघु दोनों पैरों में घायल हो गया और बाद में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, संजू उर्फ रघु 9 मार्च को इज्जतनगर क्षेत्र के नैनीताल रोड, 12 मार्च को बुखारा मोड़ और 13 मार्च को पराग फैक्ट्री के पास हुई छिनैती की घटनाओं में शामिल था।
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके पास से 1 तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य घटनाओं में उसकी भागीदारी की पुष्टि की जा रही है।
