Published:
17 May 2025, 02:46 PM
|
Updated:
05 Aug 2025, 06:46 AM
Category:
राष्ट्रीय
|
By: Admin
रुड़की । देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, पराक्रम और वीरता को सम्मान देने के लिए शनिवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सैनिकों के शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला प्रभारी दान सिंह रावत, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, ललित मोहन अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, मुनिश सैनी, पवन तोमर, सुशील त्यागी, प्रवीण संधू ,अरविंद गौतम, सतीश सैनी, सोनू धीमान, भीम सिंह, प्रदीप पाल, सावित्री मंगला, नितिन गोयल, सागर गोयल आदि मौजूद रहे।
