Published:
01 Apr 2026, 10:51 AM
|
Updated:
01 Apr 2026, 10:53 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
बिन्दुखत्ता के रावत नगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई परवीन सिंह मेहता ने आरोप लगाया कि उनके भाई दीपक सिंह का वीडियो गांव के कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिससे उन्हें गहरा मानसिक तनाव और सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ा। आरोप है कि वीडियो हटाने के अनुरोध पर भी अभद्र व्यवहार किया गया और उसे और अधिक प्रसारित करने की धमकी दी गई। परिजनों के अनुसार, लगातार तनाव के चलते 29 मार्च 2026 को दीपक सिंह ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मामले में लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
