Published:
08 Dec 2025, 06:40 AM
|
Updated:
08 Dec 2025, 06:40 AM
Category:
उत्तर प्रदेश
|
By: Admin
बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक युवक की शादी फरीदाबाद निवासी युवती से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, शादी जहांगीराबाद स्थित मंदिर में संपन्न हुई।
हालांकि, शादी के सिर्फ 5 दिन बाद ही दुल्हन रात में लाखों रुपए के गहने—जिनमें मंगलसूत्र, पायल, कुंडल और अन्य आभूषण शामिल थे—लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी तब लगी जब पति की देर रात आँख खुली और उसने बिस्तर से पत्नी को गायब पाया।
पति ने तुरंत घर के परिजनों को सूचित किया और खोजबीन की, लेकिन दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पति ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है और पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, शादी कराने के लिए अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का एक बिचौलिया पीड़ित से 1 लाख 20 हजार रुपए भी ले चुका था। फिलहाल, पुलिस गुमशुदगी और धोखाधड़ी के मामले में जांच कर रही है।
