Published:
19 Jun 2026, 09:20 AM
|
Updated:
19 Jun 2026, 10:20 AM
Category:
अपराध
|
By: Admin
चंपावत । पिथौरागढ़ - टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मरोड़ाखान और बापरू के मध्य एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में चली गई। गाड़ी खाई में गिरने के बाद शॉट सर्किट से उसमें आग लगकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना में दो लोगों की गाड़ी के अंदर ही जलकर मृत्यु हो गई, जबकि गाड़ी गिरते वक्त एक महिला और दो बच्चे गाड़ी से बाहर खाई में गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है, की घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
