बंदर को पत्थर मारने के चक्कर में खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा बच्चा,हालत गंभीर

Published: 05 Jul 2026, 07:37 AM
Category: राज्य   |   By: Admin

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों का तीन वर्षीय बेटा खिड़की से 20 फीट नीचे गिर गया। गंभीर रूप से चोटिल बच्चों को तत्काल स्वजन बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी विशाल सोनी परिवार के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे।
इधर वह मल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह होटल के कमरे में तीन वर्षीय गौरांत खेल रहा था। इसी बीच सामने बंदर दिखाई पड़ने पर बच्चा उन्हें पत्थर मारने लगा। स्वजनों का ध्यान हटा तो गौरांत असंतुलित होकर खिड़की से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। यह देख स्वजनों की चींख पुकार मच गई। तत्काल स्वजन उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए  उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
वीडियो और देखें
×