Published:
09 Mar 2026, 08:55 AM
|
Updated:
09 Mar 2026, 08:56 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र से पहले गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक के दौरान वहां तैनात सफाई कर्मियों, पुलिस जवानों और अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों के हालचाल जाने और उनके साथ संवाद किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने रसोई गृह का निरीक्षण किया और वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।
मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री ने जिम का भी निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। यह दौरा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि विधानसभा सत्र सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो।
