मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि, कानून व्यवस्था पर जताई सख्त रुख

Published: 01 Apr 2026, 11:24 AM   |   Updated: 01 Apr 2026, 11:25 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित उनके जोहड़ी आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को धैर्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और आम जनता की सुरक्षा प्राथमिकता है। अधिकारियों को ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।

वीडियो और देखें
×