Published:
31 Mar 2026, 12:00 PM
|
Updated:
31 Mar 2026, 12:03 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
राजधानी देहरादून में हुए चर्चित फायरिंग कांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इस घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है।
मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी एक्साइज इंस्पेक्टर शोबन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा राजपुर थाना क्षेत्र के कुठाल गेट चौकी इंचार्ज अशोक कुमार पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना एक नाइट क्लब में शराब पीने के बाद दो गुटों के बीच हुए विवाद से जुड़ी है, जो बाद में फायरिंग तक पहुंच गई। इस हिंसक झड़प में मुकेश जोशी की जान चली गई, जिससे पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए।
सीएम धामी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यभर में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सरकार के इस सख्त रुख को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
