मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रशिक्षणार्थी पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया

Published: 04 Apr 2026, 10:35 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 10:36 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों का आपदा प्रबंधन में निपुण होना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने, जनता के साथ समन्वय बनाए रखने और अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबलों को आधुनिक प्रशिक्षण ग्रहण कर जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

वीडियो और देखें
×