Published:
24 Feb 2026, 08:04 AM
|
Updated:
24 Feb 2026, 08:04 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
देहरादून में जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा निदेशालय में जाकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ की गई कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार अत्यंत निंदनीय है।
कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि इस घटना से समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। पार्टी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन मेहता, मीना रावत, रवि शंकर तिवारी, हेमंत पांडे, गोविंद भट्ट, भगवत सरन, खीमानंद दुम्का, गुरदयाल मेहरा, पुष्कर सिंह दानू, विजय सामंत, हाजी अयूब अली, इमरान खान, चमन खान, शाहिद सिद्दीकी, राजकुमार शर्मा, कमलेश यादव, गोपाल जोशी, गंगा मेहरा, बीना जोशी, मीना कपिल, माया देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेगी।
