Published:
20 Aug 2025, 04:39 PM
Category:
राष्ट्रीय
|
By: Admin
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के तिसरियाड़ा निवासी युवक साहिल बिष्ट की हरियाणा के अंबाला के एक होटल में हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। वीरवार को कांग्रेस के भिलंगना के पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला के कार्यकर्ताओं ने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि तिसरियाड़ा निवासी युवक अंबालाा के एक होटल में नौकरी कर परिजनों का लालन-पालन करता था। लेकिन जब यह अपनी ड्यूटी पर पहुंच रहा था, तो तभी कुछ गुंडों ने इनके साथ छिना झपटी कर चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया। लहूलुहान हालात में साहिल होटल के स्टाफ तक पहुंचा। किसी तरह स्टाफ ने साहिल को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ज्ञापन में बताया कि साहिल बिष्ट अपने परिवार का अकेला नौकरी पेशा व्यक्ति था। उन्होंने साहिल की हत्या की न्यायिक जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत,दर्शनी रावत,देवेंद्र नौडियाल,गबर सिंह रावत आदि शामिल थे।
