टस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप

Published: 12 Jul 2026, 06:18 AM
Category: राज्य   |   By: Admin

खटीमा। रविवार सुबह खटीमा रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट नंबर 5 से लगे जंगल में एक मृत टस्कर हाथी मिलने से हड़कंप मच गया। हाथी की मौत के बाद उसके साथी हाथियों ने जंगल में जमकर उत्पात मचाया है।
घटना की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मौके पर वन बीट के अधिकारी भी पहुंचे। जिन्होंने मृत हाथी के आसपास बैरिकेडिंग कर आवाज आई पर रोक लगा दी है।
तराई पूर्वी वन विभाग की उप डिविजन की खटीमा रेंज का जंगल कीलपुरा रेंज से लगा हुआ है। किलपुरा रेंज हाथी कॉरिडोर के रूप में विकसित है। जहां पर बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी है। यही वजह है कि दोनों रेंजों की सीमा पर हाथियों का आना-जाना लगा रहता है। इतना ही नहीं हाथियों का झुंड पड़ोसी देश नेपाल में भी आवाजाही करता है।
रविवार की सुबह उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट नंबर 5 से लगे कैनाल की भूमि में एक मृत टस्कर सूचना 1 बीट आरक्षी दीपु सिंह को मिली। इसके बाद उन्होंने वन क्षेत्र अधिकारी हरेंद्र बिष्ट को देने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बेरी कटिंग कर दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए । संभावना जताई जा रही है की हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। क्योंकि घटनास्थल के आसपास बड़ी मात्रा में मक्के की फसल लगी हुई है। इस मामले में रेंजर ने कहा कि जाँच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वीडियो और देखें
×