देहरादून में पुलिस मुठभेड़: ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड के दो संदिग्ध गिरफ्तार, एक घायल

Published: 04 Apr 2026, 05:49 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 05:49 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड में संदिग्ध दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुनियाल गांव के जंगल में घेराबंदी के दौरान एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दूसरे ने भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके से एक पिस्टल बरामद हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी और शांतनु त्यागी के रूप में हुई है, जो इस हत्याकांड में संदिग्ध बताए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

वीडियो और देखें
×