Published:
17 Mar 2026, 05:57 AM
|
Updated:
17 Mar 2026, 05:57 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
शहर में एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गैस की किल्लत और बैकलॉग की बढ़ती समस्या को देखते हुए अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को सक्रिय कर दिया गया है, जो लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में प्रशासन ने 69 गैस एजेंसियों और 25 प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया, जिससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई के दौरान विकासनगर में 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जो अवैध रूप से उपयोग में लाए जा रहे थे।वहीं, कंट्रोल रूम में 64 शिकायतें दर्ज होने से यह साफ हो गया है कि समस्या गंभीर है और आम जनता प्रभावित हो रही है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने गैस कंपनियों को सप्लाई बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और बाजार में संतुलन बना रहे।प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
