देहरादून में सख्ती: प्रेमनगर समेत कई इलाकों में पुलिस का चेकिंग अभियान, 22 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े

Published: 24 Feb 2026, 06:37 AM   |   Updated: 25 Feb 2026, 05:30 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

देहरादून में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में देहरादून के प्रेमनगर बाजार, नंदा की चौकी और सुधोवाला समेत कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 22 लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस एक्ट के तहत सभी का चालान करते हुए कुल 5,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होती है। पकड़े गए लोगों को भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और रिहायशी इलाकों में इस तरह की गतिविधियों से माहौल खराब होता है। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

पुलिस का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो और देखें
×