देहरादून में संजय नेगी की हरीश रावत से मुलाकात, पार्टी हित में बयान

Published: 05 Apr 2026, 03:58 PM   |   Updated: 05 Apr 2026, 04:00 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

देहरादून में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान संजय नेगी ने कहा कि उन्होंने हरीश रावत से निवेदन किया है कि यदि उनकी वजह से कांग्रेस पार्टी को किसी प्रकार का नुकसान या अनावश्यक बयानबाजी हो रही है, तो उनकी पार्टी में संभावित जॉइनिंग को फिलहाल किनारे कर दिया जाए।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि हरीश रावत अपने राजनीतिक अवकाश को समाप्त कर एक बार फिर सक्रिय भूमिका निभाएं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पहले की तरह कार्य करें। संजय नेगी ने कहा कि हरीश रावत के बिना कांग्रेस पार्टी अधूरी है और उनके नेतृत्व में ही संगठन को नई दिशा मिल सकती है।

वीडियो और देखें
×