दिल्ली में बिश्नोई गैंग की 'मैडम जहर' गिरफ्तार: पार्लर की आड़ में चला रही थी ड्रग और हथियारों का सिंडिकेट; सिद्धू मूसेवाला के रेकी करने वाले 'बॉबी कबूतर' की है प्रेमिका

Published: 19 Feb 2026, 08:38 AM   |   Updated: 19 Feb 2026, 08:38 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

नई दिल्ली। जुर्म की दुनिया में हसीना पारकर का दौर लौटता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक ऐसी 'हसीना' को बेनकाब किया है, जिसका नाम सुनते ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के अपराधी थर्राते थे। खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा, जिसे गैंग में “मैडम ज़हर” के नाम से जाना जाता है, अब पुलिस के शिकंजे में है।

पार्लर में सजती थी मौत की साजिश

जांच में जो सच सामने आया है वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बाहर से दिखने वाला यह पार्लर असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का 'कंट्रोल रूम' था। यहाँ क्रीम-पाउडर की आड़ में हथियारों की डीलिंग और ड्रग्स का सिंडिकेट मैनेज किया जाता था। स्पेशल सेल ने उसे महिपालपुर फ्लाईओवर के पास भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ दबोचा।

मूसेवाला मर्डर और 'बॉबी कबूतर' कनेक्शन

नेहा कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि बिश्नोई गैंग के मुख्य गनमैन बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की प्रेमिका है। यह वही बॉबी कबूतर है जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले उनके रूट की रेकी की थी।

  • ISI लिंक: बॉबी कबूतर का नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट 'सलीम पिस्टल' तक फैला है।

  • खतरनाक वारदातें: नेहा और बॉबी के जरिए सप्लाई किए गए हथियारों का इस्तेमाल नादिर शाह मर्डर, सीलमपुर डबल मर्डर और एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग तक में किया गया है।

बिश्नोई गैंग में बढ़ रहा 'लेडी डॉन' का ट्रेंड

अंडरवर्ल्ड का ट्रेंड बदल रहा है। अब गैंगस्टर्स अपनी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को फ्रंट लाइन पर ला रहे हैं।

  1. जोया खान: हाशिम बाबा की पत्नी (अभी जेल में)।

  2. दीपा: चंडीगढ़ की लेडी डॉन।

  3. नेहा उर्फ मैडम जहर: बिश्नोई गैंग की ड्रग और वेपन मैनेजर।

स्पेशल सेल का एक्शन: पुलिस कस्टडी में खुलेगी जुबान

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने नेहा के साथ बॉबी कबूतर और उसके दो साथियों (मोहम्मद राजी खान और शाहबाज़) को भी दबोच लिया है। पुलिस अब नेहा से पूछताछ कर रही है ताकि बिश्नोई गैंग के उस 'ड्रग नेटवर्क' को तोड़ा जा सके जो युवाओं की रगों में जहर घोल रहा है।

"नेहा उर्फ मैडम जहर इस गैंग की रीढ़ थी। वह हथियारों के फाइनेंस और ड्रग्स के पैसों को ठिकाने लगाने में माहिर है। इसकी गिरफ्तारी से बिश्नोई गैंग के दिल्ली-NCR सिंडिकेट को बड़ा झटका लगा है।"स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस

वीडियो और देखें
×