निराश्रित मवेशियों से हो रहे हादसों को रोकने की मांग

Published: 28 Aug 2025, 02:32 PM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

सितारगंज। आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने निराश्रित मवेशियों के सड़कों में घूमने के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए शासन-प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की मांग की। कहा निराश्रित मवेशियों का सरकार प्रबंध कर सड़कों से हटाने की मांग की।गुरुवार को पत्रकार वार्ता में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि आये दिन मवेशियों की टक्कर से लोगों की जान जा रही है। चेतावनी दी कि शासन-प्रशासन ने सुध नहीं ली तो जनान्दोलन किया जायेगा।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोठा, लौका के ग्रामीण पिछले 19 माह से नगरपालिका कार्यालय के पास पार्क में तीन मांगों को लेकर दिन-रात धरने में बैठे हैं लेकिन ग्रामीणों की मांग को नजरअंदाज किया गया। ग्रामीण गांव में पुलिस चौकी व स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना व काबिज भूमि में भूमिधरी अधिकार की मांग कर रहे हैं। यहां शिवधान प्रसाद, चंद्रभान प्रसाद, प्रेमनाथ, मुरारी प्रसाद, गुलाब प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, जितेंद्र, विशाल, बंटी, राजन कुमार, विशाल, गोविंद प्रसाद मौजूद रहे।

वीडियो और देखें
×