धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP के लिए स्थानीय उत्पादों की सीधी खरीद, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Published: 01 Apr 2026, 06:57 AM   |   Updated: 01 Apr 2026, 07:01 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया गया। इस समझौते के तहत उत्तराखंड में तैनात ITBP जवानों को स्थानीय स्तर पर ताज़े फल एवं सब्जियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उन्हें पौष्टिक भोजन मिलेगा और प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा। यह पहल चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत और देहरादून जैसे क्षेत्रों के किसानों को एक स्थायी बाजार उपलब्ध कराएगी, साथ ही सीमांत क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति देगी। पहले हुए समझौतों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिनमें ITBP द्वारा अब तक 14.77 करोड़ रुपये के स्थानीय उत्पाद खरीदे जा चुके हैं, और भविष्य में इस सहयोग को और बढ़ाने की योजना है।

वीडियो और देखें
×