Published:
20 Aug 2025, 04:36 PM
Category:
राष्ट्रीय
|
By: Admin
हरिद्वार। फोरेस केम.प्रा.लि. द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केन्द्र अलीपुर में सीएसआर मद से किये गये कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, कम्पनी के एमडी विकास गर्ग, डायरेक्टर सोनिया गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था को उच्च पायदान पर रखते हुए प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए विद्यालय सुन्दर व फ्रेण्डली माहौल मिलेगा तो निश्चित ही बच्चों की उपस्थित बढ़ेगी, जिससे बच्चों में ज्ञान और समझ, आत्म विश्वास व अच्छे संस्कारों में वृद्धि होगी जिससे बच्चों का व्यक्तित्व विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से क्षेत्रीय जनता का ध्यान विद्यालय की ओर आकर्षित होगा, जिससे अभिभावकों व क्षेत्रीय जनता में भी विद्यालय के पठन-पाठन एवं विभिन्न गतिविधियों को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अभिभावक विद्यालयों को नियमति भ्रमण करें और अभिभावक संघ की मीटिंग में प्रतिभाग करें ताकि बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने उपलब्ध उपकरणों, कम्प्यूटर्स आदि संसाधनों का बच्चों के हित में सही से उपयोग करने, बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के निर्देश शिक्षकों को दिये।
