Published:
04 Apr 2026, 09:30 AM
|
Updated:
04 Apr 2026, 09:30 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस 9 दिवसीय महोत्सव में देशभर से साहित्यकार, कलाकार और साहित्य प्रेमी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन किया और विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के लिए स्थापित “चिल्ड्रेन पवेलियन” की सराहना करते हुए साहित्यिक रुचि बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य की साहित्यिक परंपरा और साहित्य ग्रामों की स्थापना का महत्व बताते हुए कहा कि यह महोत्सव ज्ञान, संस्कृति और साहित्यिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, प्रो. मिलिन्द मराठी, आचार्य बालकृष्ण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
