Published:
04 Apr 2026, 10:08 AM
|
Updated:
04 Apr 2026, 10:09 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉल का अवलोकन किया और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 9 दिवसीय महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जिसमें संवाद सत्र, पुस्तक परिचर्चा और “लेखक से मिलिए” जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बच्चों के लिए स्थापित “चिल्ड्रेन पवेलियन” की सराहना की और राज्य में साहित्य ग्रामों की स्थापना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों के महत्व और ज्ञान के संवर्धन पर जोर देते हुए नागरिकों से पुस्तकें और पौधे उपहार में देने की अपील की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, आचार्य बालकृष्ण, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो. मिलिन्द मराठी, निदेशक युवराज मलिक और देवभूमि उत्तराखण्ड युनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष अमन बंसल उपस्थित थे।
