रामनगर की डॉ. कुसुम गुप्ता को पीएचडी की उपाधि, पैरेंटिंग स्टाइल पर शोध को मिली सराहना

Published: 02 Apr 2026, 04:13 PM   |   Updated: 02 Apr 2026, 04:14 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुसुम गुप्ता को कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

डॉ. कुसुम गुप्ता ने अपना शोध कार्य “Effect of Parenting Style on Locus of Control and Academic Stress in College Students” विषय पर किया। यह शोध विद्यार्थियों के मानसिक और शैक्षणिक व्यवहार को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. अनीता जोशी के कुशल निर्देशन में पूरा किया। मौखिकी परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रजनीश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मधुलता नयाल शामिल रहीं। परीक्षकों ने उनके शोध कार्य को गुणवत्तापूर्ण बताते हुए सराहना की।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.सी. पाण्डे, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एस.एस. मौर्य सहित अन्य प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी।

डॉ. कुसुम गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार को दिया।

वीडियो और देखें
×