लालकुआं पुलिस का बड़ा प्रहार: 300 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा का तस्कर गिरफ्तार, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी की मुस्तैदी लाई रंग

Published: 26 Feb 2026, 06:58 AM   |   Updated: 26 Feb 2026, 06:59 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हल्द्वानी/लालकुआं। देवभूमि की रगों में नशा घोलने वाले सौदागरों के खिलाफ लालकुआं पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हल्दूचौड़ पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 300 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस बड़ी कार्रवाई से बरेली से हल्द्वानी तक फैले नशे के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।

सुभाषनगर बैरियर पर दबोचा गया तस्कर बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सीओ अमित कुमार और कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमें संदिग्धों पर नजर रख रही थीं। इसी दौरान हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल ने टीम के साथ सुभाषनगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों का जखीरा बरामद हुआ।

बरेली से जुड़े हैं तार, पुराना है 'पाप' का इतिहास पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड-14 उजाला नगर (बनभूलपुरा) का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह ये इंजेक्शन बरेली के बहेड़ी फाटक निवासी एक सप्लायर से सस्ते दाम पर लाया था और यहां युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार रफी एक पेशेवर अपराधी है, जिस पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

सिंघम अवतार में नयाल: तस्करों की टूटी कमर हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शंकर नयाल की सक्रियता इस समय नशे के कारोबारियों के लिए काल साबित हो रही है। उनकी सख्त कार्यप्रणाली और सूचना तंत्र की मजबूती के चलते पिछले कुछ समय में लालकुआं और आसपास के क्षेत्रों में तस्करों पर शिकंजा कसा गया है। स्थानीय जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे युवाओं के भविष्य को बचाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

जांबाज टीम में शामिल रहे:

  • उपनिरीक्षक शंकर नयाल (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़)

  • कांस्टेबल: गणेश गिरी, कुबेर राणा, संतोष बिष्ट एवं भूपेंद्र ज्येष्ठा।

वीडियो और देखें
×