नदी किनारे गिरे बुजुर्ग श्रद्धालु का किया सकुशल रेस्क्यू

Published: 06 May 2026, 11:43 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरे बुजुर्ग को पुलिस व एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा।
मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोरी, गरमपानी के समीप हाईवे से भागीरथी नदी तट पर गिरे श्रद्धालु के लिये पुलिस व एसडीआरएफ की टीम देवदूत बनकर सामने आयी है। जब रात्रि को कोतवाली मनेरी के गंगोरी, गरमपानी के समीप एक श्रद्धालु के भारीरथी नदी में गिरने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री दीपक नौटियाल के नेतृत्व में मनेरी पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर सूझबूझ, साहस एवं दक्षता का परिचय देते हुए रस्सियों व अन्य रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से रोड से नदी तट पर उतरकर घायल तक पहुँच बनाते हुये रात्रि के समय अंधेरे एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद कडी मशक्कत के बाद श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भिजवाया गया है। हरदा, मध्य प्रदेश निवासी श्रद्धालु तुलसीराम गहलोत (65 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह गाड़ी से उतरकर शौच करने गये थे, अचानक पैर फिसलने के कारण वह रोड से नीचे भागीरथी किनारे पर गिर गये थे। श्रद्धालु एवं उनके परिजनों द्वारा पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही की सरहना करते हुये उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभी यात्री अपने गंतव्य को सकुशल रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में ट्टसेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता’ के संकल्प के साथ उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रियों की सुरक्षा हेतु हर पल तत्पर है।

वीडियो और देखें
×