Published:
01 Mar 2026, 04:27 PM
|
Updated:
01 Mar 2026, 04:28 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित मनाने के लिए आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी नैनीताल और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशों के क्रम में रामनगर क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए आबकारी टीम ने कच्ची शराब के अड्डे पर बड़ी कार्यवाही की है।
3500 लीटर लाहन नष्ट, रबर ट्यूब में शराब बरामद आबकारी निरीक्षक उमेश पाल के नेतृत्व में टीम ने हल्दुआ क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील इलाकों में छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब की 2 भट्टियां मौके पर ही तोड़ दी गईं। टीम ने लगभग 3500 लीटर लाहन को नष्ट किया और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। वहीं, एक रबर ट्यूब में भरी अवैध शराब भी बरामद की गई।
तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आबकारी निरीक्षक उमेश पाल ने बताया कि मौके से फरार तस्करों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि होली के मद्देनजर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अवैध शराब का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक हेमंत गिरी, प्रधान सिपाही रमाकांत बावड़ी सहित अलका और जगवती मौजूद रहे।
