Published:
02 Jul 2026, 10:12 AM
Category:
राज्य
|
By: Admin
टनकपुर। टनकपुर से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पांच जुलाई से शुरू हो जाएगी। यह यात्रा चार जुलाई की शाम टीआरसी गेस्ट हाउस पहुंच जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त-सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हल्द्वानी कैंप कार्यालय में संपन्न हो चुकी है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच जुलाई से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांच जुलाई को श्रद्धालुओं के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर टीआरसी टनकपुर से लिपुलेख-गुंजी के लिए रवाना करेंगे।इस संबंध में रावत ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। टीआरसी के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कुल 10 दल कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होंगे।
