8वें वेतन आयोग में पेंशन पर सरकार का बड़ा बयान, कर्मचारियों की चिंताओं का समाधान

Published: 06 Dec 2025, 07:42 AM   |   Updated: 06 Dec 2025, 07:53 AM
Category: राजनीति व प्रशासन   |   By: Admin

नई दिल्ली: राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन रिवीजन भी शामिल है। आयोग सिर्फ वेतन और भत्तों पर ही नहीं, बल्कि पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी सिफारिशें देगा। कई कर्मचारियों और पेंशनर संगठनों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र लिखकर पेंशन रिवीजन शामिल करने की मांग की थी।

डीए मर्ज पर सरकार का रुख
सरकार ने स्पष्ट किया कि मौजूदा डीए को बेसिक पे में मर्ज करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। जनवरी 2024 में डीए 50% तक पहुंच गया था, लेकिन मर्ज की मांग पर सरकार ने लगातार ‘ना’ कहा है।

8वें वेतन आयोग का आधिकारिक गठन
सरकार ने बताया कि 3 नवंबर को 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी की गई और आयोग अब आधिकारिक तौर पर काम शुरू कर चुका है। इसके चेयरमैन और मेंबर्स की नियुक्ति भी हो चुकी है।

टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) क्या है?
टर्म्स ऑफ रेफरेंस किसी भी वेतन आयोग की ‘रूल बुक’ की तरह होते हैं। इसके आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करता है। टीओआर में शामिल शर्तें और विषयों पर ही आयोग सिफारिशें देगा। जेसीएम (Joint Consultative Machinery) में कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं, जो सरकार के साथ मिलकर टीओआर पर चर्चा करते हैं।

वीडियो और देखें
×