Published:
07 Apr 2026, 11:30 AM
|
Updated:
07 Apr 2026, 11:32 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
हल्द्वानी जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी लंबे समय से HIV समेत कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था।
जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे के अनुसार, मृतक मूल रूप से बरेली के किला क्षेत्र का निवासी था और उसे 16 मार्च को आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल लाया गया था।
तबीयत बिगड़ने पर 1 अप्रैल को उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम उसकी हालत नाजुक होने पर उसे ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में कालाढूंगी के पास उसकी तबीयत और बिगड़ गई।
उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद वापस सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
