हल्द्वानी में गुलदार का हमला: घास काटने गई महिला की मौत, इलाके में दहशत

Published: 04 Apr 2026, 06:10 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 06:39 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हल्द्वानी क्षेत्र के सूर्यागांव में गुलदार के हमले में हंसी देवी की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। वह शुक्रवार दोपहर जंगल में घास काटने गई थीं और देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की तो उनका शव जंगल में मिला। घटना पर अजय भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन और वन विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने, गुलदार को पकड़ने के प्रयास तेज करने और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो और देखें
×