हरिद्वार: सब्जी मंडी के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान

Published: 04 Apr 2026, 10:22 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 10:22 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हरिद्वार के वार्ड 60, हरिलोक क्षेत्र में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के अनुसार, इस कार्रवाई में लगभग 50 ठेली/फेरी वालों द्वारा की गई अतिक्रमण हटाई गई और 03 ठेलियां जब्त की गईं। भविष्य में पुनः अतिक्रमण न होने के लिए मुनादी भी कराई गई। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेजेश्वर और अन्य टीम सदस्य मौजूद थे।

वीडियो और देखें
×