Published:
24 Feb 2026, 10:53 AM
|
Updated:
24 Feb 2026, 10:53 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
ज्वालापुर क्षेत्र में आगामी शुक्रवार को रिलीज होने वाली बहुचर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की आहट के बीच एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर के माहौल को गरमा दिया है। एक ओर जहां यह फिल्म प्रेमजाल के जरिए धर्म परिवर्तन और लड़कियों को गुमराह करने जैसे विषयों पर आधारित है, वहीं दूसरी ओर ज्वालापुर में ठीक वैसी ही घटना के आरोप लगने से लोग इसे फिल्म के कथानक से जोड़कर देख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इक्कड़ कलां निवासी जावेद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ज्वालापुर स्थित सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को फिल्म रिलीज होनी है। स्थानीय लोग इस घटना को फिल्म में दिखाए गए 'लव जिहाद' के पैटर्न से जोड़कर देख रहे हैं। घटना के बाद से हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश है। संगठनों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाबालिग को सकुशल बरामद नहीं किया गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से संवाद कर रही है।
"मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। मोबाइल सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस की जा रही है। नाबालिग को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। हमारा अनुरोध है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।"
