हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन किशोरों को कुचला, तीनों की मौत

Published: 01 Apr 2026, 10:58 AM   |   Updated: 01 Apr 2026, 10:59 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र में पीरपुरा अंडरपास पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन नाबालिग किशोरों को कुचल दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अयान (16), मोहम्मद रकीब (17) और मोहम्मद साकिब (16) के रूप में हुई, जो रुड़की के जबरदस्तपुर क्षेत्र के निवासी थे। हादसा इतना भीषण था कि दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

वीडियो और देखें
×