हरिद्वार: नाबालिग लड़की अपहरण मामला, आरोपी गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद

Published: 14 Mar 2026, 10:03 AM   |   Updated: 14 Mar 2026, 10:23 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हरिद्वार। SSP हरिद्वार के निर्देशन में ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को वादिया (काल्पनिक नाम: रोशन) ने अपनी तहरीर में बताया कि प्रतिवादी अभिषेक पुत्र नेत्रपाल, निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद 12 मार्च 2026 को मामले की रिपोर्ट अपराध संख्या 247/2026 के तहत पंजीकृत की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निर्देशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की और आरोपी के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज, व्हाट्सएप, DCRB और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की मदद से लगातार सुरागरसी की।

पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और 13 मार्च 2026 को आरोपी अभिषेक पुत्र नेत्रपाल को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। बालिका को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल (प्रभारी चौकी बाजार), उप निरीक्षक सोनल रावत, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल नवीन छेत्री, और CIU टीम के कांस्टेबल वसीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी परिस्थितियों में तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस को सूचना दें और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

वीडियो और देखें
×