सावधान! सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, हरिद्वार में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार; पुलिस की सख्त चेतावनी

Published: 26 Feb 2026, 12:06 PM   |   Updated: 26 Feb 2026, 12:11 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हरिद्वार। धर्मनगरी की मर्यादा और सामाजिक सौहार्द के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कनखल पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ अनुचित टिप्पणी और आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

त्वरित एक्शन: चंद घंटों में सलाखों के पीछे आरोपी जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणियां की गई हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कनखल पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आचार्यान मोहल्ला चौपड़ (कनखल) निवासी आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

कानून का डंडा: विधिक कार्रवाई शुरू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में अ0उ0नि0 नन्द किशोर, अ0उ0नि0 सूरजपाल और कांस्टेबल पंकज चौहान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट साझा करना अपराध है और इस पर पुलिस की पैनी नजर है।      "धर्मनगरी में शांति और सौहार्द हमारी प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" — स्थानीय पुलिस प्रशासन

वीडियो और देखें
×