हरिद्वार पुलिस की सतर्कता से बची बुजुर्ग की जान, CPR देकर किया जीवनदान

Published: 04 Apr 2026, 10:56 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 10:59 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हरिद्वार में पुलिस की सतर्कता और मानवता का सराहनीय उदाहरण सामने आया, जब भीमगोडा बैरियर पर तैनात कांस्टेबल बसंत पांडे ने अचेत पड़े एक बुजुर्ग की जान बचा ली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और एक श्रद्धालु महिला की मदद से तुरंत CPR देना शुरू किया, जिससे कुछ ही देर में बुजुर्ग की सांसें फिर से चलने लगीं। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने भी माना कि समय पर CPR मिलने से ही उनकी जान बच सकी। यह घटना हरिद्वार पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

वीडियो और देखें
×