Published:
14 Mar 2026, 10:33 AM
|
Updated:
14 Mar 2026, 10:35 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र स्थित हृदय विहार कॉलोनी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और थाना रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक महिला को उनके कब्जे से मुक्त कराया गया।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, नगदी, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, उम्र 40 वर्ष
सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना पीरान कलियर, उम्र 24 वर्ष
महिला, निवासी थाना कलियर, उम्र 29 वर्ष
पुलिस टीम में शामिल थे:
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा
उप निरीक्षक विकास रावत
महिला उप निरीक्षक मनीषा नेगी
अपर उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल
कांस्टेबल संजय बलूनी
महिला कांस्टेबल अनीता गुसाईं
AHTU टीम में शामिल थे:
निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला
म.हे.का. सुरजीत कौर
का. दीपक
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट कहा कि जनपद में किसी भी कीमत पर इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई से हृदय विहार कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में कानून का भय कायम हुआ है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
